Breaking News

अपने होठो को आकर्षक और गुलाबी बनाने के लिए अपनाये ये घरेलू नुस्ख़े

नर्म, मुलायम और गुलाबी होंठ आप के चेहरे का आकर्षण बढ़ा देते हैं। नमी के अभाव में होंठों का सूखना और फटना जैसी समस्याएं सामने आती हैं। इसके अलावा मृत कोशि‍काओं का एकत्र होना, सौंदर्य प्रसाधनों के केमिकल, सूर्य की पराबैंगनी किरणों के प्रभाव से होंठों का रंग काला होने लगता है। इससे बचने के लिए आपको कालापन दूर करने के लिए उपाय को आजमाना चाहिए।

1. चुकंदर में नेचुरल ब्लीचिंग का गुण होता है, जिससे ये होंठों के कालेपन को दूर करने का काम करता है और साथ ही इसका नेचुरल लाल रंग होंठों को गुलाबी भी बनाता है। चुकंदर का रस या पेस्‍ट रात के समय होंठों पर लगाएं। रात भर इसे यूं ही रहने दें और अगली सुबह साफ कर दें।

2.  नींबू का रस बहुत काम आता है। ऐसे ही ये होंठों का कालापन भी दूर करता है। इसके लिए हफ्ते में 3 से 4 बार होंठों पर नींबू का रस लगाएं और 5 मिनट बाद धो लें। या फिर नींबू के छिलके को भी आप होठों पर रगड़ सकते हैं। इसके बाद मॉइश्चराइज़र जरूर लगाएं। ये है फटे होंठों की परेशानी को खत्म करने का सबसे आसान तरीका।

3.  अपने होठों को बेसलाइन में ढंके। गर्म पानी में टूथब्रश को भिगोयें और इससे अपने होंठों को धीमी गोलाकार गति में स्क्रब करें। अपने होंठों के प्रत्येक हिस्से को दूसरे हिस्से पर जाने से पहले 20 से 30 सेकंड तक स्क्रब करें। इसे ख़त्म करने पर आपके होंठ बहुत सुंदर हो जायेंगे।

इस उपाय के बारे में आप हमें कॉमेंट ओर फोलो करके जरूर बताएँ।

No comments