Breaking News

शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को अधिक विकसित करने के लिए करें यह उपाय

रोग प्रतिरोधक क्षमता हर किसी के लिए जरूरी है। जो रोगी है उसको ठीक हो जाने के बाद यह जरूरी है और जो निरोगी हैं उनको रोगों से बचने के लिए यह जरूरी है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता को अधिक विकसित करने के लिए भी चिकित्सक दवाएं बताते हैं तो वो एक अभिशाप के समान लगता है क्योंकि दवाओं से बचने के लिए ही रोग प्रतिरोधक क्षमता को विकसित किया जाता है।

साधारण व्यायाम और खुद को नाजुक न समझकर आप मानसिक तौर पर खुद को इतना मजबूत कर सकते हैं कि छोटे-मोटे रोग आपके पास फटकेंगे ही नहीं। चिकित्सीय शोधों में भी इस बात को माना गया है कि जो रोगी होते हैं उनमें से 80 फीसदी खुद को रोगी मानकर अपने रोग से लड़ने की क्षमता को खो देते हैं और खुद को ठीक करने में ज्यादा समय भी लेते हैं।

जिन्दगी को आसान और तनाव मुक्त रखिए। पानी ज्यादा पीने के साथ शाकाहार और पोषित व हल्का भोजन लें। खुद को मजबूत बनाने के लिए प्राणायाम जैसे हल्के व्यायाम जरूर जीवन में आदत बनाएं।

दोस्तो आप हमें कॉमेंट ओर फॉलो करना ना भूलें।

No comments