क्या आप जानते है राम जन्म की चार रोचक घटनाएं, जानना है जरुरी
जानिए राम जन्म की 4 रोचक घटनाएं
दोस्तों हम आपको बता दें की भगवान श्रीराम का जन्म वाल्मीकि कृत रामायण के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी को हुआ था। जैसा की हम सब जानते है ये त्यौहार बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है|
दोस्तों आज हम आपको राम जन्म की 5 रोचक घटनाएं के बारे में बता रहे हैं आइये जानते हैं
1. जब राजा दशरथ ने किया था पुत्रेष्टि यज्ञ- रामचरितमानस के बालकांड के अनुसार राजा दशरथ ने पुत्र की कामना से पुत्रेष्टि यज्ञ किया था। वशिष्ठजी ने श्रृंगी ऋषि को बुलवाया और उनसे शुभ पुत्रकामेष्टि यज्ञ कराया। इस यज्ञ के बाद कौसल्या आदि प्रिय रानियों को पुत्र प्राप्त हुए।
2. शुभ योग में हुआ था जन्म- योग, लग्न, ग्रह, वार और तिथि सभी अनुकूल हो गए तब श्रीराम का जन्म हुआ। पवित्र चैत्र का महीना था, नवमी तिथि थी। शुक्ल पक्ष और भगवान का प्रिय अभिजित् मुहूर्त था। दोपहर का समय था। न बहुत सर्दी थी, न धूप थी।
3. चारों और खुशनुमा हो मौसम गया- वह पवित्र समय सब लोकों को शांति देने वाला था। जन्म होते ही जड़ और चेतन सब हर्ष से भर गए। शीतल, मंद और सुगंधित पवन बह रहा था। देवता हर्षित थे और संतों के मन में (बड़ा) चाव था। वन फूले हुए थे, पर्वतों के समूह मणियों से जगमगा रहे थे और सारी नदियां अमृत की धारा बहा रही थीं।
4. देवता उपस्थित हुए- जन्म लेते ही ब्रह्माजी समेत सारे देवता विमान सजा-सजाकर पहुंचे। निर्मल आकाश देवताओं के समूहों से भर गया। गंधर्वों के दल गुणों का गान करने लगे। सभी देवाता राम लला को देखने पहुंचे।
दोस्तों आप हमें भगवान श्रीराम के बारे में कोई जानकारी देना चाहते हैं या इस जानकरी में कोई त्रुटि हो गयी तो आप हमें कमेंट और फॉलो करके जरूर अपनी राय दें|



No comments