लॉक डाउन के बीच में जाने अक्षय कुमार से जुड़ी उनकी बॉलीवुड की कहानी जाने
आज हम बात करने वाले है खिलाड़ी अक्षय कुमार के बारे में। अक्षय कुमार भारत के अमृतसर जिले में पैदा हुए थे। इन्हे कनाडा की भी राष्ट्रीयता हासिल है। इनकी लंबाई 5 फिट 11 इंच है। अक्षय कुमार की बीवी का नाम ट्विंकल खन्ना है। अक्षय कुमार ने 1991 में बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा। बॉलीवुड में अभिनय की शुरूआत 1991 की फ़िल्म सौगंध से की, जो सराही नहीं गयी। उनकी पहली प्रमुख हिट 1992 की थ्रिलर फ़िल्म खिलाड़ी थी।
1993 का वर्ष उनके लिए अच्छा नहीं रहा क्योंकि उनकी अधिकतर फ़िल्म फ्लॉप हो गई। फ़िर भी, 1994 का वर्ष कुमार के लिए बेहतरीन वर्ष रहा जिसमें खिलाड़ी के साथ मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी और मोहरा जो साल का सर्वाधिक सफल फिल्मों में से था। बाद में, यश चोपड़ा ने उन्हें रोमांटिक फ़िल्म ये दिल्लगी में लिया जो एक सफल फ़िल्म थी।उन्हें इस फ़िल्म के लिए सराहना मिली। जिसमें वे एक रोमांटिक किरदार में थे जो बहुत ही अलग था उनके एक्शन किरदार से।
उन्हें फ़िल्मफेयर और स्टार स्क्रीन उत्सवों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए पहला नोमिनेशन मिला।ये सारी उपलब्धियां कुमार को उस साल का सफलतम अभिनेता बना दिया।
2002 में उन्हें अपना पहला फ़िल्मफेयर पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ खलनायक फ़िल्म अजनबी (2001) में अभिनय के लिए दिया गया। अपनी एक सी छवि को बदलने के इच्छुक अक्षय कुमार ने ज्यादातर कोमेडी फिल्में की।
फ़िल्म हेरा फेरी (2002), मुझसे शादी करोगी (2004), गरम मसाला (2005) और जान-ए-मन (2006) में हास्य अभिनय के लिए फ़िल्म समीक्षकों द्वारा उनकी प्रशंसा की गई। 2007 में वे सफलता की ऊचाईयों को छूने लगे। जब उनके द्वारा अभिनीत चार लगातार कामर्सियल फिल्में हिट हुई। इस तरह से उन्होंने अपने आपको हिन्दी फ़िल्म उद्योग में एक प्रमुख अभिनेता के रूप में स्थापित किया।

No comments