नकली निकली कनिका कपूर की कोरोना रिपोर्ट, अब कनिका का जमकर उड़ रहा मजाक
कनिका कपूर को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद, उनकी पार्टी में शामिल लोगों की जांच चल रही है और अब तक 63 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव है, इसलिए अब ताज़ा रिपोर्टों के अनुसार, कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव बिल्कुल नहीं हैं । आज तक की एक रिपोर्ट की मानें तो कनिका कपूर की टेस्ट रिपोर्ट में उनकी उम्र 28 साल और उनका जेंडर पुरूष लिखा है और ये दोनों ही जानकारी गलत है ।
गौरतलब है कि गायिका कनिका कपूर को हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था और इसके बावजूद उनकी पार्टी की गतिविधियों के लिए गैर-जिम्मेदाराना मानते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी । दूसरी ओर कनिका ने अब तक जितनी पार्टियां की थीं उनमें से 162 लोगों के बारे में पता चला है और उनमें से 63 लोगों के सैंपल की जांच भी हो चुकी है जिसमें विधायक दुष्यंत सिंह शामिल थे । इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई थी ।
और यही कारण है कि अब कनिका के परिवार को संदेह है कि जब सभी की रिपोर्ट निगेटिव आ रही है और कनिका की रिपोर्ट में लिखी गई जानकारी भी गलत है, तो क्या पता पूरी रिपोर्ट भी गलत हो या फिर ये रिपोर्ट कनिका की हो ही ना । हालांकि जब तक स्थिति साफ नहीं हो जाती तब तक कनिका का परिवार ऐसी कोई बात मीडिया के सामने नहीं कहना चाह रहा है ।

No comments