Breaking News

कोरोना कहर के कारण, उत्तर प्रदेश सरकार ने जनता के लिए किया यह बड़ा फैसला, दौड़ी खुशी की लहर

उत्तर प्रदेश में सरकार ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयारी कर रही है.एक जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार अब कोरोना के चलते हुई बाजार में मंदी के लिए वहां के गरीब मजदूरों की मदद करेगी.इस मदद के तहत करीब एक करोड़ 15 लाख दिहाड़ी मजदूरों को 1000 रूपये प्रति महीने की आर्थिक मदद देने की तैयारी है।

यूपी के मुख्यमंत्री ने योगी आदित्यनाथ ने इस पर अपनी घोषणा कर दी है.बीते दिनों हुई बैठक के दौरान सबसे बड़ा सवाल इसकी संख्या तय करना था.श्रम विभाग में 20 लाख से अधिक मजदूर रजिस्टर्ड है.सूत्रों की माने तो विभाग ने दो दिन में जिलावार रैंडम सर्वे कराया, जिसके बाद इस पर निर्णय लिया गया है और अब लोगों को इसका फायदा पहुँचाना जाएगा।

इस सर्वे के मुताबिक नगर विकास विभाग के करीब 16 लाख डेली वेजेज सफाई कर्मियों,ग्राम पंचायतों में शामिल 11 लाख से अधिक मजदूरों तथा रिक्शा चालकों भवन निर्माण के मजदूरों के अलावा पल्लेदार,कुली रेहड़ी और खोमचे तथा रोजमर्रा काम करने वाले लोगों को शामिल किया गया है.इसी के आधार पर करीब 1.25 करोड़ संख्या चिन्हित की गई है.कमिटी ने इन्हें अभी के लिए केवल 1000 रूपये देने की सिफारिश की है,जिस पर सरकार के 1250 करोड़ रूपये खर्च होंगे।

दोस्तो आप हमें अपनी राय जरूर दें और हमें फॉलो करना ना भूलें।

No comments