खुशखबरी: होली से पहले सस्ता हुआ घरेलू गैस सिलेंडर
पिछले कुछ महीनों से लगातार घरेलू सिलेंडर के दामों में हो रही बढ़ोतरी के बाद, होली से पहले सरकार की तरफ से घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी गई है|
होली से पहले सरकार की तरफ से घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी गई है. गैर सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर 52.50 रुपये सस्ता हो गया है. जिसके बाद अब तक 893.50 रुपए में मिलने वाला घरेलू सिलेंडर मार्च माह में 841 रुपए का मिलेगा. नई दरें रविवार सुबह से लागू हो गई हैं|
आपको बता दें कि, फरवरी में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में 144.50 रुपए का इजाफा किया गया था. पिछले 2 महीने से घरेलू गैस के दाम में इजाफा होने के बाद उपभोक्ताओं के लिए यह बड़ी राहत है|

No comments