कोरोना को लेकर लालू यादव ने किया ऐसा ट्वीट, दुनिया करने लगी सराहना
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जेल में हैं, ख़बरों के अनुसार उनकी तबियत काफी खराब रहती है । बावजूद इसके वे देश और समाज की हर घटना पर कोई -न- कोई ट्वीट कर अपनी सक्रियता दर्शाते रहे हैं । आज भी जब देश हेल्थ इमरजेंसी के दौर से गुजर रहा हैं, कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे से लोगों में दशहत का माहौल कायम है, लालू यादव ने इस मामले पर ट्वीट कर दिल छूने वाली अपील की है।
लालू यादव के ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया, जिसमे लालू यादव कोरोना वायरस के खिलाफ लोगों को जागरूक करते हुए लिखते हैं कि-
"कोरोना के ख़िलाफ़ जंग लड़ने की दिशा में हम सब का पहला कदम, घर के बाहर कदम ना रखें। यदि अत्यंत आवश्यक ना हो तो।"
ये सही है कि लालू यादव काफी समय से जेल में बंद हैं, और उनकी राजनैतिक सक्रियता शून्य हो चुकी है । बावजूद इसके लालू यादव बिहार के बड़े नेता रहे हैं और आज भी करोड़ों लोग उन्हें पसंद करते हैं । जेल के अंदर से किया गया ये ट्वीट बिहार के करोड़ो लोगों के लिए प्रेरणा साबित होगा ।
इस ट्वीट को काफी लोग रीट्वीट भी कर रहे हैं और लालू यादव के सन्देश को आगे बढ़ा रहे हैं । लोग ट्विप्प्डी कर लालू जी को वाह-वाही भी दे रहे हैं ।
आपको बता दें कि भारत में कोरोना के 540 मामले आ चुके हैं, हालाँकि बिहार में कोरोना के अब तक 3 मामले सामने आये हैं, जिसमे एक युवक की मौत हो चुकी है । बिहार में लॉकडाउन किया गया है, सभी जिलों को और सिर्फ आवश्यक सेवाएं ही चालु राखी गयीं हैं ।
दोस्तो लालू यादव के इस बयान के बारे मे आपकी क्या राय है आप हमें कॉमेंट ओर फॉलो करके जरूर बताएं।

No comments