कोरोना वायरस की चपेट में आये भारत के ये शहर, जानिए अपने शहर की स्थिति
चीन से शुरू हुआ कोरोना वायरस अब भारत में भी फैल रहा है। देश में दिल्ली, नोएडा, गुड़गांव और आगरा से नए मामले सामने आए हैं। मौजूदा जानकारी के अनुसार शुरुआत केरल में तीन लोगों के संक्रमित होने का पता चला था. उनके टेस्ट-रिज़ल्ट पॉज़िटिव पाए गए थे लेकिन उन तीनों को पूरे इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
इसके बाद से तीन और मामलों की पुष्टि हुई इनमें से एक मामला दिल्ली का है और दूसरा मामला तेलंगाना में सामने आया है।जिसके बाद तीसरा मामला जयपुर में इतावली से सामने आया था।
सभी नागरिको के जांच नमूने पॉजिटिव मिले है. जबकि छह और लोगों को निगरानी में रखा गया है और जांच रिपोर्ट का इंतज़ार किया जा रहा है. इन सभी को आइसोलेशन सेंटर में रखा गया है।
दिल्ली का व्यक्ति इटली की यात्रा से आया है. इस शख़्स के संपर्क में आए आगरा के छह लोगों को निगरानी में रखा गया है. तेलंगाना का व्यक्ति दुबई की यात्रा से लौटा था।
दिल्ली में कोराना वायरस का पहला मामला सामने आने के बाद नोएडा में दो प्राइवेट स्कूलों को अगले कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया गया है. स्कूल प्रशासन का कहना है कि उन्होंने एहतियात के तौर पर ये क़दम उठाया है।
कोरोना वायरस से अब तक दुनिया में तीन हज़ार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और हज़ारों की संख्या में लोग इससे संक्रमित हैं. ऐसे में भारत में भी इसे लेकर लोगों में डर है।
भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय बार-बार यह कह रहे हैं कि देश कोरोना वायरस का मुक़ाबला करने के लिए पूरी तरह से तैयार है और किसी को भी घबराने की ज़रूरत नहीं है.उन्होंने भारतीय नागरिकों को सलाह दी है कि अगर बहुत ज़रूरी ना हो तो सिंगापुर, कोरिया, ईरान और इटली की यात्रा से बचें।
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने भी ट्वीट कर कहा था, “कोरोना वायरस को लेकर घबराने की ज़रूरत नहीं है. हमें साथ मिलकर कर काम करने की ज़रूरत है.” उन्होंने अपने ट्वीट के साथ कोरोना से बचाव कैसे करें, उसके बारे में जानकारी साझा की और लिखा है कि हमें छोटे लेकिन महत्वपूर्ण क़दम उठाने चाहिए।
ये मामले गुड़गांव, दिल्ली, जयपुर, आगरा और तेलंगाना से सामने आए हैं। भारत में यह संक्रमणI पहली बार केरल में सामने आया था. जिसके बाद से ये संख्या बढ़ती चली गई…



No comments