पुणे के मजदूरों पर रहम के देवता बनकर सामने आए महेंद्र सिंह धोनी ने कोरोना पीड़ितों के लिए दान किये इतने रूपये
आप सब जानते ही हैं कि इस समय पूरी दुनिया कोरोना वायरस के कहर से जूझ रही है और में भी इस वायरस ने कहर दिखाया है जिसके कारण भारत सरकार ने लोगों की भलाई के लिए पूरे भारत में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन कर दिया है। जिसके कारण सभी व्यापार और रोज़ मर्रा के काम कार ठप हो गए हैं। जिसके बाद भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पुणे के दिहाड़ी मजदूरों के लिए 1 लाख रुपए दान में दिए हैं।
जिसकी पुष्टि धोनी की पत्नी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर धोनी के फैंस बहुत गए और कहा कि सालाना करोड़ों रुपए की कमाई करने वाले धोनी ने सिर्फ 1 लाख रुपए ही दान में देना दुखद है। बता दें कि धोनी ने ये 1 लाख रुपए पुणे के एक चैरिटेबल ट्रस्ट को दिए हैं, जो पुणे के दिहाड़ी मजदूरों के खाने-पीने का सामान और जरुरी राशन पहुंचाने में मदद करेंगे।
अगर बात करें धोनी के अलावा किसी और क्रिकेटर के कोरोना पीड़ितों के लिए दान देने की, भारतीय क्रिकेट टीम के महान खिलाड़ी मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर ने 50 लाख रुपए दान में दिए हैं।

No comments