रेडमी लांच करने वाला है मात्र 7,000 रुपये में 5,000MAH बैटरी वाला स्मार्टफोन, जानिए फीचर्स
दोस्तो आज हम बात कर रहे हैं रेडमी 8 स्मार्टफोन की। इस स्मार्टफोन के विषय में हाल ही में कुछ जानकारी सामने आई है जिसके आधार पर हम आपको इस स्मार्टफोन में मिलने वाले स्पेसिफिकेशंस के विषय में बताने वाले हैं।
जानिए स्पेसिफिकेशंस
हम आपको बताना चाहेंगे यह स्मार्टफोन 16 GB, 32GB या 64GB स्टोरेज ऑप्शन में मिलेगा। इसके अलावा, इस स्मार्टफोन में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी होगा, जिससे इसके स्टोरेज को 512 GB तक बढ़ा सकते है।
जानिए स्पेसिफिकेशंस
हम आपको बताना चाहेंगे यह स्मार्टफोन 16 GB, 32GB या 64GB स्टोरेज ऑप्शन में मिलेगा। इसके अलावा, इस स्मार्टफोन में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी होगा, जिससे इसके स्टोरेज को 512 GB तक बढ़ा सकते है।
कैमरा- कैमरा डिपार्टमेंट की ओर बढ़ते हुए आपको बताना चाहेंगे TENAA लिस्टिंग में बताया गया है कि इसका प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है, जबकि सेकंडरी सेंसर का जिक्र नहीं किया गया है। सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है और यह Android 9 Pie पर चलता है।
बैटरी- दोस्तो रेडमी 8 स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी दी गई है। TENAA लिस्टिंग में बताया गया है कि इस स्मार्टफोन का वजन 190 ग्राम है और यह ब्लैक, रेड, ब्लू, पिंक, ग्रीन, पर्पल और ग्रे कलर में मिलेगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शाओमी Redmi 8 के साथ एक दूसरे बजट स्मार्टफोन Redmi Note 8 पर भी काम कर रही है। TENAA लिस्टिंग के मुताबिक, इस स्मार्टफोन में 6.2 इंच की स्क्रीन दी गई है। इसके अलावा, फोन में 2GB, 3GB या 4GB रैम के साथ 2.0GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है।


No comments