कोरोनावायरस के चलते दुनिया मे इन 5 अमीरों का अब तक हो चुका है लाखों करोड़ रुपये का नुकसान
कोरोनावायरस या COVID-19 ने अब तक दुनियाभर में 8,810 लोगों की जान ले ली है। वहीं, अब तक इससे 218,823 लोग प्रभावित हो चुके हैं। भारत में COVID-19 के कई नए मामले सामने आए हैं, जहां कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की संख्या बढ़कर 169 पहुंच चुकी है। ऐसे में कोरोनावायरस का कहर न सिर्फ लोगों की जिंदगियों पर पड़ रहा है बल्कि, दुनियाभर के अर्थव्यवस्था पर भी इसका बहुत बुरा असर पड़ रहा है।
ऐसे में आज हम आपको दुनिया के उन पांच अमीर लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका कोरोनावायरस के चलते लाखों करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इनमें मार्क जुकरबर्ग, बिल गेट्स से लेकर अनिल अंबानी तक शामिल हैं। तो डालते हैं एक नजर,
ऐसे में आज हम आपको दुनिया के उन पांच अमीर लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका कोरोनावायरस के चलते लाखों करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इनमें मार्क जुकरबर्ग, बिल गेट्स से लेकर अनिल अंबानी तक शामिल हैं। तो डालते हैं एक नजर,
जेफ बेजॉस दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। जेफ बेजॉस, अमेजन (Amazon) के फाउंडर हैं। इनकी कुल संपत्ति 121 अरब डॉलर है जो कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 9 लाख करोड़ रुपये है। कोरोनावायरस के चलते जेफ बेजॉस को अब तक कुल 5 अरब डॉलर यानी की करीब 35 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।
बिल गेट्स दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक हैं। माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर की कुल संपत्ति 114 अरब डॉलर यानी कि करीब 8 लाख करोड़ रुपये है। कोरोनावायरस से हुए नुकसान का बिल गेट्स पर भी बहुत बड़ा असर पड़ा है। अब तक बिल गेट्स को कुल 2 अरब डॉलर यानी की करीब 14,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक (Facebook) के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग की कुल संपत्ति 5,560 करोड़ यूएस डॉलर है। ऐसे में कोरोनावायरस के चलते मार्क जुकरबर्ग को 3 अरब डॉलर यानी की 21,000 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।
मुकेश अंबानी भारत के एक मात्र ऐसे उद्योगपति हैं जो दुनिया के 15 सबसे अमीर लोगों की सूची में शामिल हैं। मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 4 लाख करोड़ रुपये है। कोरोनावायरस के कारण मुकेश अंबानी को कुल 90 करोड़ डॉलर यानी की 6,300 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।


No comments