क्या आप जानते हैं 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है विश्व योग दिवस, जानिए
दोस्तों हम आपको बता दें की पिछले 4 साल से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। दुनिया भर के कई देशों में लोग योग किया जाता है लेकिन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की शुरुआत भारत की पहल पर हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में 27 सितंबर 2014 को दुनियाभर में योग दिवस मनाने का आह्वान किया था। इस पर संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का औपचारिक एलान किया।
जानिए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कैसे हुई थी शुरुआत
प्रधानमंत्री के आह्वान पर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 11 दिसंबर 2014 को एलान किया कि 21 जून का दिन दुनिया में हर साल योग दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
जानिए 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है योग दिवस-
21 जून के दिन को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए चुनने की भी एक खास वजह है। दरअसल, यह दिन उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे लंबा दिन है, जिसे ग्रीष्म संक्रांति भी कह सकते हैं। भारतीय संस्कृति के दृष्टिकोण से, ग्रीष्म संक्रांति के बाद सूर्य दक्षिणायन हो जाता है और सूर्य के दक्षिणायन का समय आध्यात्मिक सिद्धियां प्राप्त करने में बहुत लाभकारी है। इसी कारण 21 जून का दिन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए निर्धारित किया गया था।
पहले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बना था रिकार्ड-
21 जून 2015 को पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया था, जिसमें मोदी के नेतृत्व में 35 हजार से अधिक लोगों और 84 देशों के प्रतिनिधियों ने दिल्ली के राजपथ पर योग के 21 आसन किए थे। इस समारोह ने दो गिनीज रिकॉर्ड्स हासिल किए। पहला रिकार्ड 35,985 लोगों के साथ सबसे बड़ी योग क्लास और दूसरा चौरासी देशों के लोगों द्वारा इस आयोजन में एक साथ भाग लेने का बना।

No comments