हार्दिक पांड्या के गगन चुम्बी छक्कों में उड़ी विपक्षी टीम 20 छक्कों की मदद से बनाये 158 रन
अभी हाल ही में डीवाई पाटिल T- 20 कप (DY Patil T20 Cup) में क्रिकेट की दूसरी आंधी हार्दिक पांड्या ने अपनी बल्लेबाजी से सबके (विपक्षी टीम ) के होश उड़ा दिए। उन्होंने हाल ही में हुए T- 20 मैच के दौरान गगनचुंबी 20 छक्के ओर 6 शानदार चौके लगाए और मात्र 55 गेंदों में 158 रन बनाकर ऐतिहासिक बल्लेबाजी की। डीवाई पाटिल T- 20 कप के सेमीफाइनल में 26 वर्षीय हार्दिक पांड्या ने रिलायंस वन टीम की ओर से खेलते हुए बीपीसीएल के खिलाफ यह कारनामा किया है।
हार्दिक पांड्या की इस ताबड़तोड़ पारी की बदौलत टीम ने चार विकेट खोकर 20 ओवरों में 238 रन ठोक दिए। बल्लेबाजी के दौरान हार्दिक पांड्या का स्ट्राइक रेट 290 के करीब रहा, उन्होंने इस ताबड़तोड़ पारी में केवल 14 रन ही दौड़कर बनाएं, बाकी के 144 रन छक्के -चौकों की मदद से बने।

No comments