Breaking News

क्या 14 अप्रेल के बाद लॉकडाउन खत्म किया जाएगा या नही, जानिए पक्की खबर

दोस्तो जैसा कि हम सब जानते हैं कि कोरोना वायरस के चलते लॉक डाउन लगाया गया हैं। देश में 21 दिन का लॉक डाउन और बढ़ाया जाएगा या नहीं इस पर आज केबिनेट सचिव राजीव गाबा ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि 21 दिन के लॉक डाउन को आगे बढ़ाने का सरकार का कोई प्लान नहीं है। राजीव गाबा ने ऐसी सभी आशंकाओं को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि ऐसी रिपोर्ट्स सामने आने से मैं खुद भी हैरान हूं। लॉकडाउन को आगे बढ़ाने की सरकार की फिलहाल कोई योजना नहीं है।

सोशल मीडिया पर जो संदेश वायरल हो रहे हैं उनमें दावा किया जा रहा है कि सरकार लोगों को पैनिक नहीं करना चाहती, इसलिए थोड़े-थोड़े समय के लिए लॉकडाउन कर रही है और ये 21 दिनों का लॉकडाउन बाद में और बढ़ सकता है। हालांकि राजीव गुबा ने ऐसी सभी संभावनाओं को खारिज कर दिया है। हालांकि, केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश के बाद दिल्ली और नोएडा में और सख्ती कर दी गई है। अब बेवजह कोई घर से बाहर निकला तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के साथ उसकी गाड़ी को जब्त कर लिया जाएगा। सिर्फ कर्फ्यू पास वालों को छूट दी जाएगी। इसके अलावा नोएडा पुलिस ने कहा कि जबतक जरूरी न हो शाम 4 बजे के बाद घर से बाहर न निकलें।

यूपी के नोएडा और आस-पास के इलाकों में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। हालात बिगड़ता देख गौतम बुद्ध नगर जिले में रैपिड एक्शन फोर्स और पीएसी की एक बटालियन भेजी गई है। बताया जा रहा है कि जिले में पुलिस, पीएसी और आरएएफ साथ मिलकर सोमवार से लॉक डाउन का पालन कराना सुनिश्चित करेंगे। बता दें, उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के मरीज गौतम बुद्ध नगर जिले में मिले हैं। यहां कोरोना संक्रमित मरिजों की संख्या 31 पहुंच चुकी है। यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

No comments