जियो के 129 रुपये वाले ऑफर ने मचाई खलबली, इतने दिन तक मिलेगा सब कुछ फ्री
साल 2016 में लॉन्च हुई रिलायंस जियो मौजूदा समय की न० 1 कंपनी बनी हुई है. जियो ने शुरूआती 6 महीने तक बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अनलिमिटेड वॉयस कॉल और इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराई थी. यह वो समय था जब इंटरनेट डेटा के प्लान्स के दाम आसमान छू रहे थे, लेकिन इंटरनेट उपयोग करने वाले मजबूरी में ही महंगी कीमतें चुकाकर इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे थे. जियो के आने से ऐसे ग्राहकों को राहत मिली है और वे कम कीमत में वॉयस कॉलिंग और इंटरनेट सेवा का लाभ उठा रहे हैं|
पिछले कुछ समय से जियो ग्राहकों के लिए काफी कड़े कदम उठा रही है, बीते समय में फ्री कॉलिंग बंद करने के बाद कंपनी ने अपने डेटा प्लान्स की कीमतों में बदलाव कर दिया. बदलाव के बाद ग्राहकों को महंगी कीमतों में रिचार्ज कराना पड़ रहा है. ग्राहकों का मानना है कि जियो अब अपना असली रूप दिखा रही है लेकिन जियो ने ग्राहकों की गलतफहमी को दूर करते हुए 129 रुपये का शानदार ऑफर पेश किया है|
ग्राहकों की सुविधा के लिए कंपनी ने 129 रुपये वाला शानदार ऑफर पेश कर खलबली मचा दी है. दरअसल, जियो के इस ऑफर की असली कीमत 329 रुपये है लेकिन ऑनलाइन पेमेंट वॉलेट मोबिक्विक से साझेदारी कर जियो ने कैशबैक ऑफर पेश किया है. जिसमें ग्राहकों को जियो के इस रिचार्ज पर 200 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है, जिसके बाद आपको जियो का यह ऑफर 200 कैशबैक के बाद 129 रुपये में पड़ेगा|
जियो के इस ऑफर में 84 दिनों की वैलिडिटी मिल जाती है, जिसमें आपको सभी सुविधाओं का लाभ फ्री मिलेगा. सबसे पहले इस ऑफर में अनलिमिटेड फ्री वॉयस कॉलिंग जियो से जियो पर मिलेगी. इसके अलावा 3000 मिनट फ्री कॉलिंग अन्य नेटवर्क पर ग्राहकों को मिल जाएंगी. ग्राहकों को इस ऑफर में 100 फ्री SMS रोजाना मिलेंगे साथ ही फ्री रोमिंग और 6 जीबी फ्री डेटा भी इस ऑफर में मिलेगा. फ्री डेटा की समाप्ति के बाद भी 64केबीपीएस की स्पीड से इंटरनेट चालू रहेगा|
जियो ने यह ऑफर 1 मार्च से 15 मार्च 2020 तक के लिए उपलब्ध कराया है, जिसमें ग्राहक इस समय अवधि के दौरान रिचार्ज कर कैशबैक ऑफर का फायदा उठा सकते हैं|

No comments