हार्दिक पंड्या ने 1 हफ्ते में लगातार दूसरी बार ये कारनामा कर जो आज तक नही कर पाया कोई बने सुपर सिक्सर
घरेलू मैच की टी20 श्रंखला क्रिकेट में किसी खिलाड़ी को एक शतक के लिए कई वर्षों का इंतजार करना होता है, लेकिन टीम इंडिया के इस ऑलराउंडर ने तीन मैचों में ही दूसरा विस्फोटक शतक ठोककर क्रिकेट के मैदान पर कोहराम मचा दिया. घरेलू टूर्नामेंट में रिलायंस वन टीम (Reliance One Team) की ओर से खेल रहे हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने महज 55 गेंदों पर नाबाद 158 रनों की पारी खेल डाली. पंड्या ने महज 39 गेंदों पर शतक पूरा किया. खास बात ये रही कि 144 रन तो उन्होंने सिर्फ 20 छक्कों और 6 चौकों से ही बना डाले।
चार मैचों में ठोके 347 रन, जड़े 38 छक्के
हार्दिक पंड्या ने डीवाई पाटिल टी20 टूर्नामेंट में अब तक चार पारियां खेलीं हैं. इनमें उन्होंने पहले मैच में 4 छक्कों की मदद से 38 रनों की पारी खेली थी. इसके बाद दूसरे मुकाबले में पंड्या ने 10 छक्कों की मदद से 105 रन ठोक डाले. इस मैच में उन्होंने 37 गेंदों पर शतक पूरा कर लिया था. तीसरे मैच में पंड्या ने एक बार फिर 4 छक्के लगाकर 46 रन बनाए. अब चौथे मैच में उन्होंने 20 छक्कों की मदद से 158 रन बना डाले. इस तरह पंड्या ने चार मैचों में 38 छक्कों की मदद से 347 रन बना लिए हैं।

No comments