डिब्रूगढ़ में एक नदी में फटी तेल की पाइप लाइन, लगी भयानक आग
डिब्रूगढ़ से एक चौकाने वाली खबर सामने आई है, यहां एक नदी मे भयानक आग लग गयी है । धुंए के गुबार से आसपास का इलाका एकदम काला हो गया है ।
बताया जा रहा है कि नदी आयल इंडिया लिमिटेड की पाइप लाइन इस नदी से होकर गुजरती है, तेल पाइप लाइन फटने की वजह से तेल पानी की सतह पर आ गया और उसमे आग लग गई । देखते ही देखते आग के शोले आसमान छूने लगे, धुंए के गुबार से आसपास का इलाका काला पड गया ।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह आग 3 दिनों से लगी हुई है, और अभी तक बुझी नही है । स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय जिला प्रशासन को दी । लेकिन स्थानीय प्रशासन की तरफ से आग को नियंत्रण करने को लेकर कोई भी सार्थक प्रयास अभी नही किया जा सका है ।

No comments