Breaking News

अब होगी बड़ी समस्या जल शक्ति ग्रिड की मरम्मत के चलते लेना पड़ा शटडाउन


जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी इंजीनियर अनिल कुमार ने बताया कि पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड ने कजौली में ग्रिड की जरूरी मरम्मत के चलते आगामी पांच व सात फरवरी को शटडाउन लिया है। 




कुमार ने बताया कि पांच फरवरी को मोहाली के फेज एक से चार, पांच से सात, सेक्टर-70, 71, गांव मटौर, शाहीमाजरा फेज नौ से 11, औद्योगिक क्षेत्र फेज एक से पांच तक दोपहर की पानी की सप्लाई नहीं होगी। सुबह और शाम के समय भी पानी लो प्रेशर के साथ आएगा। 


सात फरवरी को भी पानी की सप्लाई उपलब्धता के मुताबिक ही होगी। दोपहर को पानी की सप्लाई नहीं की जाएगी। शाम के समय भी पानी लो प्रेशर के साथ आएगा। ध्यान रहे कि पिछले सप्ताह भी कजौली में जरूरी मरम्मत के चलते पानी की सप्लाई शहर में प्रभावित रही थी।



शहर के कजौली वाटर व‌र्क्स में लगातार मरम्मत के शटडाउन के चलते शहर के लोगों का कहना है कि गर्मी के मौसम में क्या होगा। सेक्टर-47 निवासी संजीव बहल ने कहा कि अभी से पानी का ये हाल है तो आने वाली गर्मियों में समस्या और बढ़ेगी। इसलिए अभी से पानी की सप्लाई को ठीक करने के लिए इंतजाम करने चाहिए। ताकि लोगों को दिक्कत न हो।

No comments