Breaking News

दूसरे वनडे मैच में वापसी करने को तैयार है भारतीय टीम इस खिलाड़ी की होगी एंट्री

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को 4 विकेट से हरा दिया था। आपको बता दें कि पहले वनडे मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूज़ीलैंड को 348 रनों का लक्ष्य दिया था।

जिसका पीछा करते हुए न्यूज़ीलैंड ने इस लक्ष्य को 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। वहीं अब इस सीरीज का दूसरा वनडे मैच अब 8 फरवरी को खेला जाएगा। जिसका लाइव प्रसारण आप हॉटस्टार, जियो टीवी और स्टार स्पोर्ट्स के नेटवर्क पर देख सकते है।

वहीं आपको बता दें कि पहले वनडे में न्यूजीलैंड के हांथो 4 विकेट से मात खाने के अब भारतीय टीम दूसरे वनडे मैच में अपनी प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव कर सकती है।


दरसअल आपको बता दें कि दूसरे वनडे मैच में केदार जाधव की जगह भारतीय टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में शिवम दुबे को शामिल कर सकती है। क्योंकि पहले वनडे मैच में भारतीय टीम की गेंदबाजी बेहद ही खराब रही।

No comments