जानिए ऋतिक रोशन के बारे में कुछ रोचक तथ्य, शायद नही जानते होगें आप
ग्रीक गॉड कहे जाने वाले ऋतिक रोशन बॉलीवुड में अपना सिक्का जमा चुके हैं। उनसे पहले उनके पिता राकेश रोशन और चाचा राजेश रोशन भी बॉलीवुड में काम करते रहे हैं।
अब इस परिवार की तीसरी पीढ़ी से एक और सदस्य फिल्मी दुनिया में आने को तैयार है। ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन हिंदी फिल्मों के जाने माने अभिनेता और डायरेक्टर हैं। वहीं ऋतिक के चाचा राजेश रोशन मशहूर संगीतकार हैं। पश्मीना रोशन संगीतकार राजेश रोशन की बेटी हैं, यानी वह ऋतिक की चचेरी बहन हैं।
जहां तक ऋतिक रोशन की बात है तो उन्हें खुद उनके पिता राकेश रोशन ने फिल्मों में लॉन्च किया था। लेकिन खबरों की मानें तो 24 साल की पश्मीना को राकेश रोशन नहीं बल्कि कोई दूसरा प्रोडक्शन हाउस लॉन्च करेगा।
पश्मीना थिएटर में काम करती रहती हैं और उनके काम को काफी पसंद भी किया जाता है। उन्होंने बैरी जॉन्स के एक्टिंग स्कूल से 6 महीने का कोर्स भी किया है। उन्हें थिएटर एक्टर अभिषेक पांडे, नादिरा बब्बर और अमेरिकी प्ले राइटर जेफ गोल्डबर्ग ने भी ट्रेनिंग दी है।



No comments