Breaking News

2 साल में भारत के पास होगा सबसे ताकतवर तेजस-2

दोस्तो अगले दो वर्षों में तेजस-2 भी शामिल हो जाएगा। यह मौजूदा समय में सेना के पास मौजूद तेजस से ज्यादा ताकतवर होगा। इसकी रफ्तार भी तेजस से काफी ज्यादा होगी। यह अपने साथ 6500 किलो वजन तक गोलाबारुद लेकर उड़ सकेगा। इसका कुल वजन 17500 किलोग्राम होगा।


तेजस अभी जहां केवल चार मिसाइल एक साथ लेकर उड़ सकता है वहीं तेजस-2 जिसे एलसीए एएफ मार्क दो एक साथ सात मिसाइल लेकर उड़ सकेगा। खास बात यह है कि जैसे ही यह किसी भी देश की रडार की नजर में आएगा पायलेट को इसकी तत्काल जानकारी हो जाएगी।


डीआरडीओ के वैज्ञानिक बताते हैं कि इसे 2022 तक वायु सेना को हैण्डओवर करने की योजना पर काम चल रहा है।

No comments