ऑस्ट्रेलियाई बिग बेस के T-20 मैच में बने रिकॉर्ड तोड़ 312 रन विपक्षी टीम पर टूटा मेक्सवैल का कहर
ऑस्ट्रेलिया में इस समय बिग बैश लीग खेली जा रही है। इस लीग में 20 दिसम्बर को ब्रिसबेन हीट और मेलबर्न स्टार्स के बीच मैच खेला गया। इस दौरान टॉस पर ब्रिसबेन के कप्तान क्रिस लिन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
मेलबर्न के लिए कप्तान ग्लेन मैक्सवेल ने इस मैच में जबरदस्त बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। मैक्सवेल ने इस दौरान 39 गेंद में 83 रन ठोक डाले। इस पारी में 7 चौके और 5 छक्के शामिल रहे।
उनके अलावा टीम के बाकि बल्लेबाज खास योगदान नहीं दे पाए। मेलबर्न ने 20 ओवर की समाप्ति पर 167/7 का स्कोर बनाया।
ब्रिसबेन के लिए टॉम बेंटन की बेहतरीन पारी
इस लक्ष्य के जवाब में ब्रिसबेन हीट के ओपनर बल्लेबाज टॉम बेंटन ने मात्र 36 गेंद में 64 रन ठोका डाले। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 4 छक्के लगाए। हालांकि बेंटन के आउट होने के बाद टीम की जीत की उम्मीद भी समाप्त हो गई। हीट की टीम 20 ओवर में 145/8 का स्कोर ही बना पाई। इस तरह मेलबर्न ने ये मैच 22 रन से जीत लिया।
इस टी-20 मैच में कुल 312 रन बने।



No comments