Breaking News

REDMI ने मार्किट में मचाया तहलका, सस्ते कर डाले ये 2 स्मार्टफोन



हम आपको बता दें की चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने अपने बड़े स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती की है। Xiaomi ने जिन फोन की कीमत में कमी की है उनमें Mi A3 और Redmi K20 Pro शामिल हैं। ल आपको बता दें कि Mi A3 को पिछले साल अगस्त में 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।



Mi A3 की कीमत में एक हजार रुपये की कमी आई है। इस मामले में, Mi A3 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 11,999 रुपये में और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 6 जीबी रैम के साथ 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, Redmi K20 Pro का 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वैरिएंट 24,999 रुपये में और 256 जीबी स्टोरेज वैरिएंट 8 जीबी रैम के साथ 27,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।




Mi A3 फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 मिलेगी। इसमें 6.08 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले AMOLED मिलेगा। डिस्प्ले में वाटरड्रॉप नॉच मिलेगा और गोरिल्ला ग्लास 5 की सुरक्षा मिलेगी। इसके अलावा Mi A3 में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 4 जीबी / 6 जीबी रैम और 64 जीबी / 128 जीबी स्टोरेज वैरिएंट होगा। इस फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर है।



Redmi K20 Pro में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित MIUI 10 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा। Redmi K20 Pro में 6.39 इंच का एमोलेड फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5: 9. है। इसके अलावा इस फोन में 8 जीबी रैम तक का इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर मिलेगा। ग्राफिक्स के लिए 256 जीबी तक का स्टोरेज और एड्रेनो 640 है।

No comments