दुनिया के सबसे सनसनीखेज खबर आखिर क्या वजह है, कि मच्छर O ब्लड ग्रुप को जायदा काटते है ।
आपका खून मीठा है तो आपको मच्छर ज्यादा काटते हैं। ये ज्ञान आपने बहुत सुना होगा। पापा लोग भी बोलते रहते हैं। असली वजह यह है कि मच्छर ‘ओ’ ब्लड ग्रुप के प्रति ज्यादा खींचे चले आते हैं। इस ब्लड ग्रुप में कुछ खास तत्व पाए जाते हैं। जो मच्छरों को आकर्षित करते हैं।
लैक्टिक एसिड की मात्रा ज्यादा होगी हमारी त्वचा में लैक्टिक एसिड पाया जाता है। अगर इसकी मात्रा जरूरत से ज्यादा होगी तो मच्छरों का कल्याण होगा। यानी कि ज्यादा मच्छर काटेंगे। कसरत के बाद भी ज्यादा मच्छर काटते हैं।शरीर का तापमान भी एक बड़ी वजह है। एक्सरसाइज करते वक्त शरीर का तापमान अधिक हो जाता है। इसलिए कसरत के बाद ज्यादा मच्छर काटते हैं।
लंबी सांसों के कारण भी
आपके योग टीचर ने हालांकि हो सकता है आपको बताया हो कि लंबी-लंबी सांसें लें। पर मच्छर साहब के लिए यह काम की बात है। क्योंकि जब आप लंबी-लंबी सांसें लेते हैं तो आप सांस छोड़ते भी ज्यादा है। बॉडी से बाहर निकली कार्बन डाई ऑक्साइड में हमारी बॉडी की गंध मिली होती है। इसी से मच्छर तय करते हैं कि उन्हें किस बॉडी को अपना शिकार बनाना है। जितनी लंबी सांस उतना मच्छरों के लिए अनुमान लगाना सही रहेगा।
गर्भावस्था में काटते हैं ज्यादा मच्छर गर्भवती महिलाओं को भी ज्यादा काटते हैं। दरअसल, गर्भवती महिलाओं का तापमान अन्य महिलाओं से ज्यादा रहता है इसलिए मच्छर उन्हें ज्यादा काटते हैं। 3000 से ज्यादा हैं इनकी प्रजातियां
American Mosquक्या-आपको-भी-काटते-हैं-मच्छर-सबसे-ज्यादाito Control Association के मुताबिक, दुनिया में 3000 से ज्यादा मच्छरों की प्रजातियां हैं। यहां तक कि इनमें से कई तो इतने घातक हैं कि मौत होने की संभावना भी बनी रहती है। मादा मच्छर ही काटती हैं।
यह भी एक फैक्ट है कि नर मच्छर नहीं काटता। सिर्फ मादा मच्छर ही काटती है। हमारी बॉडी के खून के कारण मादा मच्छर के अंडे जल्दी बनते हैं। मल्लब मच्छर की जनसंख्या बढ़ने में भी इंसानी खून का कमाल है।






No comments