Breaking News

दूसरे मैच में दिखा इंडियन क्रिकेटर्स का जलवा सभी को पछाड़ रोहित बने दुनिया के no-1 क्रिकेटर


भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस समय वनडे सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले मैच में भारत को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। सीरीज का दूसरा मैच राजकोट में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। भारत के लिए ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन ने अच्छी शुरुआत की।

रोहित और धवन ने पहले विकेट के लिए 81 रन की साझेदारी निभाई। इस दौरान रोहित 42 रन बनाकर आउट हो गए। उनकी पारी में 6 चौके शामिल रहे। रोहित ने इस पारी के दौरान एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

वो बतौर ओपनर सबसे तेज 7000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में रोहित ने इतिहास रच दिया है, और दुनिया में नंबर-1 बन गए हैं। रोहित ने इस रिकॉर्ड में साउथ अफ्रीका के हाशिम अमला को पीछे छोड़ दिया।



रोहित ने ओपनर के रूप में 137 पारियों में 7000 रन पूरे किए हैं। वहीं अमला ने 147 पारियों में ये मुकाम हासिल किया था। इसके अलावा रोहित ने इस रिकॉर्ड में सचिन तेंदुलकर, तिलकरत्ने दिलशान और सौरव गांगुली को पीछे छोड़ा।

रोहित अब वनडे क्रिकेट के 223 मैचों में 8996 रन बना चुके हैं।

No comments