Breaking News

भारत में टाटा मोटर्स जल्द लांच करेगी कॉम्पैक्ट एसयूवी नेक्सन के नए मॉडल

भारत में टाटा मोटर्स जल्द ही अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी नेक्सन के नए मॉडल को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हाल ही में इस कार के नए मॉडल को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। टेस्टिंग के दौरान की तस्वीरों को आप नीचे देख सकते है। नीचे दी गई तस्वीर में यह साफ दिख रहा है कि टाटा नेक्सन का लुक पहले के मुकाबले काफी नया है।

कार के मॉडल के साथ इसके फीचर्स की भी जानकारी सामने आई है, जिसे इस पोस्ट में हम आपको बताने वाले है। टाटा नेक्सन के नए मॉडल के पेट्रोल वैरिएंट की कीमत पुराने मॉडल से 90 हजार रुपये ज्यादा होगी वही डीजल वैरिएंट की कीमत 1.4 लाख रुपये ज्यादा होगी। कार के इंजन की बात करे तो इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल और 1.5 लीटर का डीजल इंजन देखने को मिलेगा।

कार का पेट्रोल इंजन 110 बीएचपी का पावर 170 न्यूटन मीटर के टार्क पर वही डीजल इंजन 110 पिएस का पावर 200 न्यूटन मीटर के टार्क पर प्रदान कर पाने में सक्षम होगा। इंजन संचालन के लिए कार में 6 स्पीड मैन्युअल और एएमटी ट्रांसमिशन देखने को मिलेगा। 

भारत में इस कार का मुकाबला मुख्य रूप से मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज़ा और फोर्ड इकोस्पोर्ट के साथ हुंडई वेन्यू जैसी कारों से होता है। भारत में टाटा नेक्सन एसयूवी का नया मॉडल फरवरी 2020 में लॉन्च होने वाला है।

कीमत- भारत में टाटा नेक्सन कार की कीमत 6.73 लाख रुपये से 10.35 लाख रुपये तक है।

दोस्तो आप हमें कमेंट ओर फॉलो करना ना भूलें।

No comments