Breaking News

सारा अली खान पहली बार करेंगी यह काम, जानिए

सारा अली खान एक ऐसी बॉलीवुड अभिनेत्री हैं, जो आने वाले दिनों में एक महान फिल्म द्वारा अपना जादू बिखेरने वाली हैं। उनकी फिल्म लव आज कल 2, 14 फरवरी को रिलीज हुई है। फिल्म के ट्रेलर में लोगों ने उनके स्टाइल को पसंद किया है। अब सारा अली खान अपनी अगली फिल्म में बिहार की एक लड़की का किरदार निभाती नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह भोजपुरी बोलते हुए भी दिखाई देंगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सारा अली खान जल्द ही साउथ के एक्टर धनुष के साथ आनंद एल राय की फिल्म में नजर आ सकती हैं। यह भी खबर है कि बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार भी इस फिल्म से जुड़ सकते हैं। इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार ने फिल्म मेकर्स से लगभग 120 करोड़ की डील साइन की है।

हालांकि, फिल्म के बारे में आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है। सारा अली खान इस समय की एक अभिनेत्री हैं जो पर्दे पर कई तरह के किरदार निभाना चाहती हैं, वह इसके लिए प्रयोग करने के लिए भी तैयार हैं।



No comments