मात्र कुछ सेकंड्स मे सुला देंगे मौत की नींद ये है वे जंगल के 5 सबसे घातक और जहरीले सर्प
भारत मे कई तरह के सांप पाए जाते हैं। जिसमे से कुछ जहरीले होते है और कुछ सांप जहरीले नही होते हैं मतलब की अगर ये सांप (बिना जहर वाले) किसी को काट भी ले तो उसे कुछ नही होता है। लेकिन आज हम आपको भारत मे पाए जाने वाले उन 5 जहरीले सांपो के बारे में बताने जा रहे, जिसके काटने से मात्र चंद सेकंड में कोई इंसान मौत के आगोश में समा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत मे हर साल करीब 45 हजार लोग सापों के काटने से अपनी जान गवा देते हैं। तो आइए जानते है उन ज़हरीले सापों के बारे में।
5. किंग कोबरा
ये सांप भारत समेत पूरी दुनिया मे पाए जाने वाले सबसे लंबे सांपो में से एक माना जाता है। किंग कोबरा की लंबाई 12 फीट से लेकर 15 फीट तक होती है। यह सांप बेहद जहरीला होता है। किंग कोबरा ज्यादातर नम जंगल, बांस के जंगल और और दलदल भरे इलाकों में पाया जाता है।
4. करैत
यह सांप काले रंग का और पतला सा होता है। इसकी चमड़ी पर सफेद रंग की धारी भी बनी हुई होती है। यह सांप काफी विषैला होता है। जिसका असर बेहद घातक और जानलेवा होता है।
3. रसेल वाइपर
यह भूरे रंग का सांप होता है। जिसपर काले रंग के गोल-गोल धब्बे होते हैं। इस सांप के फुफकारने की आवाज इतनी तेज होती है कि 20 फ़ीट दूर खड़ा इंसान भी इसे आसानी से सुन सकता है।
2. इंडियन करैत
यह सांप इतना जहर उगलता है कि इसके एक बार काटने से 60 लोगो की जान जा सकती है। यह भारत का दूसरा सबसे जहरीला सांप है। इस सांप की कुल 12 प्रजातियां पाई जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस सांप में काटने से सालाना तकरीबन 10,000 लोगो की मृत्यु हो जाती है।
1. इंडियन कोबरा
यह भारत मे पाए जाने वाले सभी सांपो में से सबसे जहरीला सांप है। हिन्दू धर्म मे इसकी पूजा भी की जाती है। भारत मे इस सांप को नाग नाम से भी पुकारा जाता है। भारत के सभी इलाकों में इस सांप को आसानी से देखा जा सकता है। इस सांप के काटने से इंसान का बच पाना लगभग नामुमकिन होता है।







No comments