भारत देश मे बढ़ती पेट्रोल की किल्लत को देखते हुए लॉन्च हुई इलेक्ट्रिक SUV कार
SUV मार्केट :- भारत में MG Motors ने हाल ही में अपनी एक नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्च किया है। इस नई इलेक्ट्रिक एसयूवी का नाम MG ZS EV एसयूवी है। इस एसयूवी की खास बात यह है कि इसे आप एक बार चार्ज कर 340 किलोमीटर तक चला सकते है। लगभग 6 से 8 घंटे में आप इस एसयूवी को फुल चार्ज कर सकते है। इस एसयूवी को चार्ज करने के लिए कंपनी आपके घर पर ही चार्जिंग पॉइंट लगा सकती है।
एक इलेक्ट्रिक एसयूवी होते हुए भी इसके परफॉरमेंस में कोई कमी नही है। 0 से 100 की रफ्तार पाने में इस एसयूवी को मात्र 8.5 सेकंड का समय लगता है। इस एसयूवी का इलेक्ट्रिक मोटर बेहद पावरफुल है जो 141 बीएचपी का पावर 353 न्यूटन मीटर के टार्क पर प्रदान करता है। भारत में अभी यह एसयूवी दिल्ली, बेंगलुरु, अहमदाबाद और बॉम्बे में ही बेची जाएगी।
भारत में इस एसयूवी की कीमत का 18.5 लाख रुपये से 25 लाख रुपये के बीच है। भारत में कंपनी की तरफ से यह दूसरी कार है। कार के एक्सटीरियर की बात करे तो इसमें स्टाइलिश एलईडी डीआरएल के साथ बेहद खूबसूरत एलाय व्हील और बड़े सनरूफ देखने को मिलते है। वही बात करे इसके इंटीरियर की तो इसमें भी फीचर्स भी कोई कमी नही रखी गई है।
अंदर से यह कार 8 इंच के टच स्क्रीन सिस्टम से लैस है। इसके साथ कार के इंटीरियर में एयर प्योरीफायर भी दिया गया है। भारत में इस एसयूवी का मुकाबला मुख्य रूप से हुंडई कोना एसयूवी से होना है।




No comments