Breaking News

बोडाफोन ओर आईडिया विलय के बाद अब जाकर आया सबसे अच्छा प्लान


टेलीकॉम :- हाल ही में डेटा टैरिफ में बढ़ोतरी के रूप में टेलीकॉम इंडस्ट्री में एक बड़ा परिवर्तन देखा गया। सभी कंपनियों ने अपने रेट बढ़ा दियें हैं। जियो ने भी अपने पैक को महंगा कर दिया है अब जियो मे आपको अन्य नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा नहीं मिलेगी। परन्तु वोडाफोन आइडिया ने ये घोषणा कर दी है कि कंपनी के ग्राहक किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग कर सकेंगे।





अभी तक ग्राहकों को इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि डेटा टैरिफ हाइक के साथ साथ उनके प्लान्स में बदलाव आएगा। जब डेटा की कीमतें बढ़ाईं गईं, तब फ्री ऑफ नेट कॉलिंग को भी लिमिट कर दिया गया था। उदाहरण दें तो किसी 28 दिनों वाले प्लान में अगर ग्राहकों को 1000 मिनट ऑफ नेट कॉलिंग के लिए अगर दिया जा रहा है। ये मिनट वैलिडिटी के दौरान खत्म हो जाने के बाद उन्हें मजबूरन टॉक-टाइम रिचार्ज कराना होगा।

अब सभी कंपनियों मे 28 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान में ऑफ-नेट कॉलिंग के लिए 1,000 मिनट और 84 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान में 3,000 मिनट दिए जा रहे हैं। परन्तु आइडिया और वोडाफोन ने अपने ग्राहकों से वादा किया है की वो उन्हें अनलिमिटेड कॉलिंग देती रहेगी। वोडाफोन आइडिया ने ट्विटर पर एक पोस्ट में लिखा है, 'फ्री का मतलब अभी भी फ्री, हमारे अनलिमिटेड प्लान्स से लें दूसरे नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग का मजा'।

No comments