जिओ को टक्कर देने एयरटेल ने मार्केट में पेश किया अनोखा प्लान
आपको बता दें कि एयरटेल कंपनी ने 79 रुपये का ऑफर निकालकर बाजार में खलबली मचा दी है। इस प्लान में एयरटेल के ग्राहकों को 28 दिनों की वैधता मिलेगी। इसके अलावा इस ऑफर में एयरटेल के ग्राहकों को 64 रुपये का टॉकटाइम मिलेगा।
सभी नंबरों पर कर सकते हैं कॉलिंग
इस ऑफर में एयरटेल के ग्राहकों को 60 पैसे प्रति मिनट की दर से कॉल चार्ज देना होगा। इस ऑफर में 200 एमबी डेटा भी उपलब्ध कराया गया है। आपको बता दें कि एयरटेल का 79 रुपये का ऑफर ऐसे ग्राहकों को देखकर बाजार में पेश किया गया है, जो इनकमिंग कॉल के लिए नंबर का इस्तेमाल करते हैं और बहुत कम कॉलिंग करते हैं।
Jio की कीमतें भी बढ़ेंगी:
अगर हम Jio कंपनी के बारे में बात करते हैं, तो Jio 6 दिसंबर 2019 से टैरिफ प्लान की कीमतों को 40% तक बढ़ाने जा रहा है। अब यह देखना होगा कि Reliance Jio कंपनी बाजार में किस तरह की योजना पेश करती है। क्या Airtel कंपनी के 79 रुपये के ऑफर से Jio कंपनी को चुनौती मिलती है या नहीं?
क्या एयरटेल कंपनी का यह ऑफर Jio को टक्कर दे पाएगा? अपने जवाब और राय मुझे नीचे कमेंट बॉक्स में दें।

No comments