Breaking News

किसी भी टीम को धूल चटाने में माहिर साबित होगी ये इंडियन ओपनिंग जोड़ी देखें खासियत


भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच 6 दिसंबर को खेला जायेगा| ये मैच हैदराबाद के राजीव गाँधी स्टेडियम की मेजबानी में शाम 7 बजे से शुरू होगा।

चूँकि शिखर धवन सीरीज शुरू होने से पहले ही चोट लगने के कारण बाहर हो गए है ऐसे वेस्टइंडीज के खिलाफ ओपनिंग सहित कई बड़े बदलाव देखे जा सकते है। आगे भारत की संभावित प्लेइंग XI की जानकारी दी गई है।

इस घातक जोड़ी के साथ उतर सकता है भारत
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में रोहित शर्मा के साथ संजू सैमसन को ओपनिंग का मौका दिया जा सकता है| आपको बता दें कि धवन की जगह संजू सैमसन को टीम में शामिल किया गया है।


भारत की संभावित XI


रोहित शर्मा, संजू सैमसन, विराट कोहली, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, दीपक चहर, युजवेंद्र चहल

No comments