अभी-अभी आयी खबर AIRTEL ने बंद किया अपना 399 रूपये वाला प्लान जानिए वजह
दोस्तों अभी हाल ही में एयरटेल ने अपने नए सभी प्लान्स को बदल दिया है। जिसके लिए एयरटेल ने नए प्लान्स की सूची जारी कर दी है। जिसमें सभी प्लान्स की कीमतों में भारी बदलाव देखने को मिला है। एयरटेल के नए प्लान्स में कॉलिंग लिमिट को तय किया गया है। इसके अलावा एयरटेल के कई प्लान्स की कीमतों में बदलाव किया गया है।
नए प्लान्स की सूची एयरटेल द्वारा जारी कर दी गयी है। जिसमें ग्राहकों को सभी प्लान्स के लिए 42 फीसदी ज्यादा कीमत देनी पड़ेगी। इसके साथ ही इस सूची में 399 रूपये वाले प्लान्स को शामिल नहीं किया गया है। एयरटेल ने 399 वाले प्लान को बंद कर दिया है। इसके अलावा एयरटेल ने 399 वाले प्लान की जगह पर 598 वाला नया प्लान पेश किया है।
एयरटेल के 598 रूपये वाले प्लान में ग्राहकों को 84 दिनों को वैधता मिलेगी। जिसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ प्रतिदिन का 1.5 जीबी डेटा दिया जाएगा। इसके अलावा ग्राहकों को 100 sms प्रतिदिन के साथ wynk म्यूजिक ऐप का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
सभी टेलीकॉम कंपनियों ने 399 रूपये वाला ऑफर उपलब्ध कराया हुआ है। इस प्लान को ग्राहकों को द्वारा सबसे अधिक पसंद किया जाता है। एयरटेल ग्राहकों को इस प्लान का लाभ अब नहीं मिल पाएगा। ऐसे में इस खबर से ग्राहकों को तगड़ा झटका लगेगा।


No comments