Breaking News

REDMI K30 5G स्मार्टफोन जल्द होने वाला है लांच जानिए क्या होगी कीमत


दोस्तो हम आपको बता दें कि अगले महीने चीन में REDMI K30 10 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। आधिकारिक लॉन्च से पहले आगामी Redmi फोन से संबंधित लीक सामने आ रहे हैं।  रेडमी के30 की लीक हुई वास्तविक तस्वीर के बारे में। टिप्स्टर @Xiaomishka ने Redmi K30 की इस तस्वीर को लीक किया है। तस्वीर में फोन का फ्रंट पैनल होल-पंच डिस्प्ले के साथ नज़र आ रहा है। लीक हुई तस्वीर को देखने से यह भी पता चलता है कि रेडमी के30 डिस्प्ले के किनारों में पतले बॉर्डर हैं। 
ऐसा दावा किया गया है कि यह Redmi K30 4G वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन हैं। 


रेडमी के30 में 6.66 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 और 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट है। फोन के डिस्प्ले को गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन मिलेगा। सिक्योरिटी के लिए साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो Redmi K30 में एनएफसी, आई ब्लास्टर और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक दिया जा सकता है।

आगामी Xiaomi फोन में जान फूंकने के लिए 4,500 एमएएच की बैटरी मिलेगी जो 27 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है। रेडमी के30 के बैक पैनल पर चार रियर कैमरे दिए जा सकते हैं और इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर, 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर, 8 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस और 2 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया जा सकता है।


दोस्तो आगामी रेडमी के-सीरीज़ के फोन Android 10 पर आधारित MIUI 11 के साथ उतारे जा सकते हैं। कहा जा रहा है कि Redmi K30 4G स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को उतारा जा सकता है। रेडमी फोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,999 चीनी युआन (लगभग 20,000 रुपये) हो सकती है लेकिन उम्मीद है कि  Xiaomi अन्य वेरिएंट को भी लॉन्च कर सकती है।

दोस्तो आप हमें कमेंट ओर।फॉलो।करना न भूलें।

No comments