इस संस्था से जुड़े साउथ अफ्रीका के स्टार जैक कैलिस जानवरों को बचाने के लिए किया अनोखा काम
प्रोटिरिया :- दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर खिलाड़ी जैक कालिस की एक तस्वीरी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर को देखकर हर कोई हैरान है। इस तस्वीर को खुद जैक कालिस ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर को कालिस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है। इस तस्वीर में वह आधी शेव किए हुए हैं। इस बीच लोग सवाल कर रहे हैं कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। कैलिस ने ट्विटर पर लिखा, 'आने वाले कुछ दिन रोमांचक होने वाले हैं।' उनकी ऐसी तस्वीर पर कई लोगों ने कमेंट किया कि उन्होंने ऐसा क्यों किया।
कुछ लोगों ने गेंद से इस तस्वीर को जोड़ा तो किसी ने लिखा कि हो सकता है कि उनकी पत्नी को दाढ़ी में उनका लुक अच्छा लगता हो और आपको क्लीन शेव। वहीं कैलिस ने यह सब इसलिए किया क्योंकि उन्होंने वन्य जीव चैलेंज लिया है। दक्षिण अफ्रीका में चलाए जा रहे इस चैलेंज को लेने के बाद आपको अपने चेहरे और सीने पर आधी शेव करनी होती है। इसी नाम की एक संस्था जानवरों को बचाने के लिए काम भी कर रही है।


No comments