थकान और कमजोरी मिटाने के लिए केले के साथ करें इन चीजों का सेवन
दोस्तों हम आपको कि अगर आप नियमित 2 से 3 केले खाते हो तो आपको किडनी की बीमारी 33 प्रतिशत तक कम हो जाएगी। केले में पोटैशियम भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। और यह ब्लड प्रेशर और दिल की धड़कन को नियंत्रित रखता है। वही एनर्जी बढ़ाने के लिए केले में आयरन और फाइबर पाया जाता है। तो खासतौर पर बात ये है की केला का सेवन आपके शरीर के लिए हर रूप से फायदेमंद है।
लेकिन अगर आप केले का ज्यादा लाभ लेना चाहते है तो हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बार में बताने जा रहे है। जिनकों आपको केले के साथ खाना है।
1 . केला और दूध
केले और दूध का साथ में सेवन करने से आपके शरीर का वजन बढ़ता है। और नई मांसपेशियों का निर्माण होता है। आपको जल्दी वजन बढ़ाने के लिए केले और दूध का दिन में दो बार सेवन करना चाहिए। इससे आपका वजन भी जल्दी बढ़ेगा और शरीर भी ऊर्जावान रहेगा। केले में पाए जाने वाला मैग्रीशियम मसल्स के निर्माण में मदद करता है। केले का सेवन वजन बढ़ाने का सबसे आसान और प्रभावी तरीका माना जाता है। तो अगर अपने दुबले पतले शरीर से परेशान है तो आज से ही केले और दूध का सेवन जरूर करें।
2 . केला और दही
केले में पोषक तत्वों के अलावा कॉम्प्लेक्स कार्ब्स और पोटाशियम पाया जाता है। जबकि दही एक सम्पूर्ण भोजन है। दही में प्रोटीन , लेक्टोज , फैट और मिनरल्स पाए जाते है। इसके अलावा दही प्रो बायोटिक है। जो आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाती है। जिससे पाचन में काफी सहायता मिलती है। वही केले में पाए जाने वाला पेसटिन तत्व कब्ज को दूर रखता है। केला खाने से भूख भी बढ़ती है।
दोस्तों कैसी लगी आपको ये जानकारी आप हमें कमेंट और फॉलो करके बताएं|



No comments