अपने घर से सही सलामत निकली डॉक्टर लेकिन जो रास्ते म हुआ बो मंजर था दिल दहला देने बाला
हैदराबाद :- बीते गुरुवार को तेलंगाना के हैदराबाद से 27 साल की एक युवती को ज़िंदा जलाने की घटना सामने आई है. घटना हैदराबाद के बाहरी इलाके शादनगर की बताई जा रही है. पेशे से पशु चिकित्सक प्रियंका रेड्डी का झुलसा हुआ शव रंगा रेंड्डी ज़िले के शादनगर कस्बे के निकट चतनपल्ली पुल के नीचे पाया गया.
हमेशा की तरह बुधवार को भी प्रियंका शादनगर अपने घर से कोल्लूरू गांव स्थित एक पशु चिकित्सालय में ड्यूटी के लिए निकली थीं. इस दौरान वो अपनी स्कूटी को टोंडुपल्ली टोल प्लाज़ा के पास पार्क करके आगे कैब से गई थीं, वापस लौटने पर उन्होंने अपनी स्कूटी को पंक्चर पाया. जिसके बाद प्रियंका ने स्कूटी को टोल प्लाज़ा पर खड़ी करके कैब से घर लौटने का फ़ैसला लिया।
इस दौरान टोल प्लाज़ा पर दो लोगों ने प्रियंका को पंक्चर ठीक कराने का ऑफ़र देकर स्कूटी अपने साथ ले गए. प्रियंका ने इसकी जानकारी अपनी बहन भाव्या को फ़ोन करके दी थी. प्रियंका ने फ़ोन पर अपनी बहन को बताया था कि उन्हें अकेले सड़क पर खड़ा होने में डर लग रहा है. अचानक से सुनसान सड़क पर कुछ लोग दिखाई दे रहे हैं और ट्रक खड़े हो रहे हैं.।
इस बातचीत के कुछ समय बाद से ही प्रियंका से संपर्क नहीं हो पाया. इस दौरान परिवार ने उससे संपर्क करने की कोशिश की तो उसका मोबाइल फ़ोन बंद पाया गया. फिर परिजनों ने प्रियंका को तलाशते की कोशिश की लेकिन वो नहीं मिली. इसके बाद उन्होंने स्थानीय शमशाबाद पुलिस स्टेशन में प्रियंका के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज़ कराई.


No comments