बजट :- आप की जेब पर भी पड़ने बाली है महंगे बिजली बिल की मार हो जाये सतर्क
बिजली :- अगर आप बढ़ते हुए बिजली के बिल से परेशान है तो कुछ आ
सान उपाय अपनाकर आप बिजली भी बचा सकते है और पैसे भी।
सान उपाय अपनाकर आप बिजली भी बचा सकते है और पैसे भी।
उपकरण खरीदने के समय उसकी बिजली खपत का ऊर्जा इंडेक्स जरूर देखें। तीन से अधिक स्टार होने पर खरीदना बेहतर है। विशेष रूप से फ्रिज, ऐ सी जैसे उपकरण तो स्टेबलाइजर के साथ ही लिए जाने चाहिए।
घर के सारे खराब स्विच, सॉकेट , खुले तार तुरन्त ठीक करवाइए। इन से भी ऊर्जा हास होता है।
Led लाइट्स का प्रयोग कीजिये।
मिक्सर, वाशिंग मशीन , आटा चक्की जैसी मोटर वाली मशीनों को पावर सॉकेट में ही उपयोग करें। संभव हो तो इनकी क्षमता के अनुसार इनका उपयोग कम समय मे अधिक से अधिक करे। जैसे कई बार थोड़ा थोड़ा आटा पीसने के बजाय एक बार मे ज्यादा पीसकर रख लीजिए।
मोबाइल चार्जर, कम बिजली जलाते है, यह गलत मान्यता है। हमेशा ऑन रहने वाले चार्जर की क्षमता भी कम हो जाती है और वह ज्यादा बिजली जलाता है।
सस्ते चाइनीज उपकरण बेहद ज्यादा बिजली खर्च करते है क्योंकि लागत कम रखने के लिए उनमे आवश्यक संयोजक नही लगाए जाते है।
बहुत लंबे एक्सटेंशन वायरों से बचें ।
कंप्यूटर, प्रिंटर, चार्जर, टीवी ऐसे उपकरण है जिन्हें हम आमतौर पर स्टैंड बाय रख देते है परन्तु टीवी , सेटटॉप बॉक्स इत्यादि उपकरणों को रिमोट से बंद कर देने पर बिजली की सप्लाई बंद नही होती और खपत जारी रहती है। इन उपकरणों को स्विच ऑफ करे।
गीजर , प्रेस जैसे उपकरण अत्यधिक बिजली की खपत करते है अतः इनका उपयोग करते समय ध्यान रखे कि एक बार मे अधिकतम उपयोग किया जाए।
पंखे की गति एक जैसी रखने से भी खपत पर असर होगा।
फ्रिजर को भर कर रखे बिजली की खपत कम होगी ।
माइक्रोवेव के उपयोग को लेकर उसका मैन्युअल पालन करें,
कोशिश करे कि ऑटो सेटिंग्स पर काम करे।
कूलर की मोटर समय समय पर बदलते रहे।
एक ही सॉकेट से कई सारे उपकरण जोड़ने से बचे।



No comments