Breaking News

भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह 37 साल के इस खिलाड़ी के लिए ढूंढ रहे हैं दुल्हन


दोस्तो हम बात कर रहे हैं भारतीय टीम के बेहतरीन स्पिनर अमित मिश्रा की। मिश्रा 24 नवंबर को 37 साल के हो गए हैं। इस मौके पर कई खिलाड़ि‍यों ने अमित मिश्रा को जन्‍मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।


इस बीच हरभजन सिंह ने अमित मिश्रा को मजेदार अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। दरअसल, अमित मिश्रा क्रिकेट की दुनिया में करीब 16 साल से सक्रिय हैं। अमित मिश्रा अब 37 साल के हो गए हैं और अभी तक उन्होंने शादी नहीं की है।


इसी को लेकर हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए मजेदार टिप्पणी की है। हरभजन सिंह ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक अमित मिश्रा, ईश्वर आपको खुशियों से नवाजे। इस साल आपकी शादी हो जाए, यही दुआ है। कोई अच्छी घरेलू लड़की हो तो बताना। मिश्रा की शादी करवानी है।

No comments