Breaking News

पलक झलकते ही काल के गाल में शमा गयी 16 जिंदगी जम्मू कश्मीर का मामला


कश्मीर घाटी :- जम्मू कश्मीर के डोडा से एक दुखद खबर सामने आई है। दरअसल यहां एक टैंपो ट्रैक्स दुर्घटना का शिकार हो गया। जिस वजह से टैंपो ट्रैक्स में सवार लगभग सभी लोगों की मौत हो गई। इस घटना ने समूचे प्रदेश को रुला कर रख दिया है। आपको बता दें टैंपो ट्रैक्स में 17 लोग सवार थे जिनमें से 16 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया था इसलिए उसे स्थानीय लोगों ने पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया है।





बताया जा रहा है टैंपो ट्रैक्स खिलैनी से मरमत की ओर जा रहा था तभी टेंपो ट्रैक्स ड्राइवर ने पंचीरे नाले के पास गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। जिससे गाड़ी करीब एक हजार फीट गहरी खाई में गिर गया। गाड़ी खाई में गिरते ही जोरदार आवाज हुआ जिसे सुनकर स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का नजारा देखकर लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गए।

आपको बता दें इस दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही आसपास के गांव से भारी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचने शुरू हो गए। वहीं बीजेपी के पूर्व विधायक राज परिवहार भी घटनास्थल पर पहुंचकर दुख जताने के साथ ही जल्द से जल्द मृतकों के परिवारों को आर्थिक मदद देने की सिफारिश उपराज्यपाल से की है।

No comments