Breaking News

फर्श से अर्श तक कि कहानी में हिमेश रेशमिया लाये एक नया मोड़ के


रानू मंडल उन सभी लोगों के लिए एक जीती जागती मिसाल हैं जो कभी भी किस्मत को मानते ही नहीं है। रानू वेस्ट बंगाल के रानाघाट रेलवे स्टेशन पर अपने पेट का पालन करती थी। ऐसे हालातों में रहने के बावजूद आज वे बॉलीवुड की एक गायिका बन चुकी हैं।





हिमेश रेशमिया ने उन्हें एक फिल्म में काम दिया, फिल्म का नाम 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' है जिस में वे एक गाना 'तेरी मेरी कहानी' उन्होंने गाया हैं, उसके बाद से ही उन्हें काम मिलना स्टार्ट हो गया है। आपको बता दें कि रानू अब तक कुल मिलाकर अलग-अलग फिल्म के 5-6 गाने रिकॉर्ड कर चुकी हैं। हाल ही में रानू ने एक न्यूज़ चैनल को इंटरव्यू के दौरान अपनी एक और इच्छाएं ज़ाहिर की है।



रानू ने कहा कि अगर उनके जीवन पर कोई फिल्म बनती है तो काफी दिलचस्प होगी, इसके बाद रानू ने यह भी कहाँ की अक्सर अपने गाँव से मुंबई तक प्लेन तक का सफर मुझे हमेशा थका देता है, बहुत अच्छा होता अगर मुंबई में मेरा अपना खुद का एक घर होता।

No comments