जानिए लहसुन खाने के अनेक फायदे
स्वास्थ्यवर्द्धक और औषधीय गुणों के कारण भोजन में लहसुन का उपयोग किया जाता है। इससे खाने का स्वाद बढ़ जाता है और भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में व्यंजनों को एक अलग स्वाद देने के लिए तरह-तरह से लहसुन का इस्तेमाल किया जाता है। लहसुन मूल रूप से मध्य एशिया से है लेकिन इसका इतिहास काफी प्राचीन और विशाल है। संयुक्त राज्य कृषि विभाग के अनुसार खेती की जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में लहसुन का नाम भी शामिल है।
लहसुन खाने के अनेक फायदे है। आयुर्वेद में तो लहसुन को औषधि माना गया है। कहा जाता है कि किसी न किसी रूप में लहसुन को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। लेकिन सुबह-सवेरे खाली पेट लहसुन खाने के बहुत फायदे होते है। आइए जानते हैं।
लहसुन खाने के अनेक फायदे है। आयुर्वेद में तो लहसुन को औषधि माना गया है। कहा जाता है कि किसी न किसी रूप में लहसुन को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। लेकिन सुबह-सवेरे खाली पेट लहसुन खाने के बहुत फायदे होते है। आइए जानते हैं।
भुने लहसुन के सेवन से दांतों के दर्द में आराम मिलता है। दांतों में दर्द होने पर लहसुन को पीसकर दांतों पर रख लें, इससे तुंरत आराम मिलेगा। लहसुन के एंटी - बैक्टीरियल तत्व दांतों के दर्द को दूर करते हैं। दांत में दर्द के लिए लहसुन को कच्चा भी पीसा जा सकता है।
- आजकल हर किसी की व्यस्त दिनचर्या होती है। घर और काम के बीच तालमेल बनाने के चक्कर में लोग अपनी सेहत पर ज़्यादा ध्यान नहीं दे पाते हैं। खान-पान ठीक नहीं होने और नियमित रूप से व्यायाम न कर पाने की वजह से लोग मोटापे की बीमारी का शिकार भी होने लगे हैं।
- पेट से जुड़ी बीमारियों जैसे डायरिया और कब्ज की रोकथाम में लहसुन बेहद उपयोगी है। पानी उबालकर उसमें लहसुन की कलियां डाल लें। खाली पेट इस पानी को पीने से डायरिया और कब्ज से आराम मिलेगा।
No comments